{"_id":"69a0961f7b534dd04505e8b4","slug":"e-rickshaw-rider-dies-after-colliding-with-truck-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145297-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख सड़क पर ग्राम मुरली नगला के पास गुरुवार को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठे चार युवक घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से चारों को तिर्वा मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया पर तिर्वा जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
ग्राम भगवंतपुर निवासी बलवीर (55) भतीजों सुमित (25), सुशील कुमार (27) व गांव के ही पवन (18) के साथ ई-रिक्शा से छिबरामऊ स्थित एस चंद्रा हॉस्पिटल जा रहे थे। वहां परिवार के अमन भर्ती हैं, जिन्हें दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में चोट लगी थी। सौरिख रोड पर मुरली नगला गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। चारों को शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सुशील कुमार (27) डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया पर तिर्वा जाते समय रास्ते में ही सुशील ने दम तोड़ दिया। बलवीर (55), सुमित (25) और पवन (18) का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मृतक सुशील कुमार अविवाहित था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सुशील के पिता पिता सुरेंद्र सिंह का निधन वर्ष 2015 में बीमारी के कारण हो चुका है। परिवार में उसकी मां उमा देवी के साथ चार भाई हैं। सुशील की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में गहरा शोक छा गया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने बताया कि फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।