{"_id":"603e86178ebc3ee64e6fb638","slug":"durghatana-mein-van-vibhaag-ke-chaalak-kee-maut-kannauj-news-knp6152082142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में वन विभाग के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में वन विभाग के चालक की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के शवगृह में मौजूद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। जीटी रोड पर हरदोई मोड़ के पास सोमवार की रात किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। युवक वन विभाग में संविदा पर चालक था। चौकीदार गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
रायबरेली जनपद के थाना भदोखेर कलसहा निवासी रामसुमेर यादव(45) पुत्र छग्गालाल वन विभाग कन्नौज में कार्यरत थे। यह वन क्षेत्राधिकारी सदर अरविंद राज मिश्रा का सरकारी वाहन चलाते थे। सोमवार रात लगभग 10 बजे विभाग के चौकीदार दिनेश गौतम (30) पुत्र छविराम (निवासी सकरी खुर्द कन्नौज) के साथ बाइक से बहादुरपुर स्थित नर्सरी जा रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर हरदोई मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामसुमेर की मौके पर मौत हो गई। चौकीदार दिनेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी पर मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने चौकीदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता ने बताया कि रामसुमेर के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।