फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dumper hits bike riding friends, one dead

Kannauj News: बाइक सवार दोस्तों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 26 Nov 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bike riding friends, one dead
फतेहपुर। शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को सोमवार देर रात डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। डंपर चालक फंसी बाइक को 20 मीटर तक घसीटता ले गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी दशरथ सिंह (20) दोस्त चांदपुर थानाक्षेत्र के देवचली गांव निवासी राहुल कुमार (26) के साथ शादी समारोह में शामिल होने लदिगवां गया था। शादी में शामिल होने के बाद रात को घर लौट रहे थे। करीब रात एक बजे ललौली थानाक्षेत्र के खटौली गांव के पास बांदा की ओर जा रहे डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दशरथ सिंह की मौके पर मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर में बाइक फंसने से चालक गाड़ी छोड़कर चालक भाग निकला। माैके पर पहुंची पुलिस ने राहुल कुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हैलट कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन

इधर बेटे की मौत से मां प्रियंका देवी का हाल बेहाल है। दशरथ छोटे भाई रुद्र प्रताप सिंह (14) और आयुष सिंह (6) से बड़ा था। दशरथ शहर स्थित आरओ प्लांट में मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed