फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Due to rain, the place got submerged, water in the houses.

Kannauj News: सहभागी योजना पर जोर, छुट्टा मवेशियों से मिलेगा छुटकारा

Mon, 24 Jun 2024 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, the place got submerged, water in the houses.
तालग्राम। पशुपालन विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सहभागी योजना पर अब जोर दिया जा रहा है। इससे छुट्टा मवेशियों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। यह दावा पशुपालन विभाग के चिकित्सक कर रहे हैं। पशुपालकों से सहभागी योजना में सहभागिता करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन




पशुपालन विभाग के अनुसार छुट्टा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सहभागी योजना चलाई जा रही है। जिसमें पशुपालक गो आश्रय स्थलों से मवेशी को लेकर पाल सकते हैं। पशुपालक अपने क्षेत्र के बीडीओ से संपर्क कर मवेशी ले सकते हैं। पशुपालक गो आश्रय स्थल से अधिकतम चार मवेशी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाएगा। ब्लॉक की 22 गोशालाओं में करीब 650 गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन

सहभागिता योजना के तहत अब तक टिकारी कलसान गोशाला से एक पशुपालक को चार, गदोरा से दो लोगों को चार, रोहली में एक लाभार्थी को दो, जयरामपुर में दो लोगों को पांच, तिसौली में दो पशुपालक को दो-दो, मझपुर्वा में एक को दो, तेराजाकट में दो पशुपालकों को चार, गंगा गंज गुरौली में तीन लाभार्थियों को पांच सहित 29 गाेवंश सहभागी योजना में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

पशुपालक दिखा रहे रुचि



ब्लॉक नोडल पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह का कहना है कि पशुपालक सहभागी योजना की तरह रुचि दिखाने लगे हैं। इससे छुट्टा मवेशियों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed