फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Due to police negligence, there is a traffic jam at the intersection every day.

Kannauj News: पुलिस की लापरवाही से आए दिन चौराहे पर लगता जाम

Tue, 18 Nov 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to police negligence, there is a traffic jam at the intersection every day.
सौरिख। नगर के चौराहे पर दुकानदारों का फुटपाथ कब्जा और ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से आए दिन जाम लगता है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मुस्तैद रहने वाले पीआरडी व होमगार्ड जाम की समस्या से निजात दिलाने की बजाय मूकदर्शक बने रहते हैं। ऐसे में लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन



नगर का नादेमऊ चौराहा सबसे व्यस्त इलाका है। यहीं से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरफ आने-जाने वाले वाहनों के अलावा इंदरगढ़, तिर्वा, कन्नौज की तरफ बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। चौराहे पर ऑटो और ई-रिक्शों की भीड़ मौजूद रहती है। साथ ही सीएसबी रोड और नादेमऊ रोड पर दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। चालकों की मनमानी से आए दिन चौराहे पर जाम लगता है। इसके बावजूद पुलिस इन ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जाम दोपहर के समय लगता है जब विद्यालयों की छुट्टी होती है। जाम में स्कूली वाहनों के अलावा पैदल जा रहे नौनिहाल भी फंसकर परेशान होते हैं। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी के चलते सोमवार दोपहर एक बजे चौराहे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed