फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   due to Heavy crowd of vehicles , traffic system failure

वाहनों की रेलमपेल, ट्रैफिक व्यवस्था फेल

Mon, 09 Mar 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 09 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
due to Heavy crowd of vehicles , traffic system failure
होली की छुट्टी के बाद काम पर लौटे लोगों आपा-धापी से करीब एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम रहा। इस जाम में कई जिला स्तरीय अधिकारी भी फंसे नजर आए। ट्रैफिक सिपाही भी कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में कामयाब हो सके। हालांकि यह हालात रेलवे क्रासिंग पर करीब एक घंटे के अंदर कई मालगाड़ियों व ट्रेनों के लगातार गुजरने से पैदा हुए।
विज्ञापन


होली पर्व के बाद दो दिनों तक मार्गो पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन तीसरे दिन ड्यूटी व बाहरी प्रदेशों में नौकरी करने वाले लोगों के एक साथ वापस जाने से मार्गो पर आपाधापी का माहौल दिखाई दिया। हर जगह भीड़-भाड़ दिखाई दी। चाहें वह रोडवेज बस हो, मैजिक, अथवा ट्रेनों सभी खचाखच भरकर चल रही थीं।
विज्ञापन


लोग भीड़ से बचने के लिए निजी वाहनों से भी सफर करते नजर आए। इस कारण तिर्वा क्रासिंग पर हालत और अधिक खराब हो गए। रेलवे क्रासिंग के कई बार बंद होने से दोनों साइडों पर करीब आधा-आधा किलोमीटर तक जाम लग गया। हालात यह थे कि तिर्वा क्रासिंग के उधर ब्लाक मुख्यालय तक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जीटी रोड पर वाहनों की करीब एक किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। इस दौरान पहले निकल जाने के चक्कर में लोगों ने आड़े-तिरछे वाहन लगा दिए। जिस कारण आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। इस जाम को खुलवाने में ट्रैफिक सिपाहियों का पसीना छूटा। हालांकि करीब एक घंटे के बाद जाम की स्थित सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed