फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Drinks came from the dragon on the road

सड़क पर अजगर आने से लगा जाम

Thu, 17 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 17 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drinks came from the dragon on the road
अजगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

खाड़ेदेवर गांव के पास गुरुवार को सड़क पर अजगर के आ जाने से जाम लग गया। कुछ साहसी युवकों ने रस्सी का फंदा उसके मुंह में डालकर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


ग्राम खाड़ेदेवर के निकट गत सप्ताह एक अजगर देखे जाने से लोग सहमे हुए थे। गुरुवार को करीब 10 बजे लोग जब खेत पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें झाड़ियों में हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो अजगर देख सहम गए। कुछ साहसी युवकों ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हुंकार से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


किसी प्रकार वह झाड़ियों से निकलकर फर्रुखाबाद मार्ग पर आ गया। इससे जाम लग गया। कुछ युवकों ने रस्सी का फंदा लकड़ी के सहारे उसके मुंह पर डालकर बोरे में भर लिया। इस दौरान फर्रुखाबाद रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे एसएसआई नवीन चंद्र ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, जिस पर छिबरामऊ के रेंजर वीएस सेंगर, वन रक्षक प्रभाकर सिंह और प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे, जिनके हवाले अजगर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed