{"_id":"5ee6643a8ebc3e42ed43cfb7","slug":"drinking-water-crisis-deepens-as-heat-rises-in-kannauj-kannauj-news-knp565550363","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः गर्मी बढ़ते ही पेयजल का संकट गहराया, पानी की आपूर्ति न होने से परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः गर्मी बढ़ते ही पेयजल का संकट गहराया, पानी की आपूर्ति न होने से परेशान लोग
विज्ञापन
इंदिरा आवास कालोनी में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जैसे-जैसे गर्मी का कहर बढ़ रहा है, नगर के कई मोहल्लों में भी पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। नगर की इंदिरा आवास कालोनी, ग्रेसीगंज तथा बस्तीराम में पेयजल की आपूर्ति न होने से लोगों का हाल बेहाल है। मोहल्ले में लगे हैंडपंपों पर सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है।
फर्रूखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी में बनी पानी की टंकी को भरने के लिए लगी मोटर कई दिन से खराब है। कालोनी में एक सैकड़ा से अधिक परिवार रहते हैं। कालोनी के सर्वेश तिवारी ने बताया कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन कुछ हुआ नहीं।
रविवार को पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कालोनी में खाली बाल्टियां लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कालोनी के कमलेश, मानू, छोटेलाल, विजेंद्र, बिट्टू देवी, छोटे, पप्पी, मनोरमा, गीता, सावित्री, अशोक कुमार, लक्ष्मी, सुमन, अन्नू व विनीता ने अतिशीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
एक वर्ष से खराब पड़ा हैं ग्रेसीगंज में लगा नलकूप
नगर की हनुमान गढ़ी के पास ग्रेसीगंज मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के नलकूप की स्थापना करवाई गई थी। जलस्तर कम होने के कारण एक वर्ष पहले इस नलकूप ने पानी देना बंद कर दिया। पालिका प्रशासन ने इस मोहल्ले को गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास लगे नलकूप से जोड़ दिया था। आबादी अधिक होने के कारण इस नलकूप की सप्लाई मोहल्ला ग्रेसीगंज के लोगों तक न के बराबर ही पहुंचती है। लोग लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
कई बार लोगों ने सभासद अरविंद गुप्ता से पेयजल व्यवस्था दरुस्त कराने की मांग लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोग सुबह से पानी की व्यवस्था करने के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाना शुरू कर देते हैं। मोहल्ले की मुन्नी देवी, रीता गुप्ता, ज्योति, शीला, सुमन यादव, पूजा यादव, आशा देवी, हरनाथ सिंह, सरोज यादव ने चेयरमैन राजीव दुबे ने पेयजल संकट दूर कराए जाने की मांग की है।
शीघ्र मिलेगी नगर को पेयजल संकट से निजात
ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर में पानी की टंकियां बनाई गई है। इनके हस्तांतरण के लिए लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। हस्तांतरण होते ही नगर के लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति मिल जाएगी।