{"_id":"d5906228925a5a7c0e33ba4d765b3638","slug":"drain-water-filled-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली का पानी सड़क पर भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली का पानी सड़क पर भरा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल रोड चौराहा के पास नालियों की सफाई न होने से
विज्ञापन
उसका गंदा पानी दुकानों के सामने भर गया, जिससे दुकानदारों को दिक्कतों का
सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दुकानदारों ने पालिका के अधिकारियों से
नाली की सफाई कराने की मांग की है।
अस्पताल रोड चौराहा के पास नालियों की रोजाना ठीक तरह से सफाई नहीं होने से अब कीचड़ युक्त गंदा पानी सड़क पर भरने लगा है। ऐसे में कई दुकानों के सामने हुए जलभराव और कीचड़ से दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकान के आगे हुए जलभराव से खरीदारी को ग्राहक तक नहीं पहुंच रहे हैं।
ऐसे में दुकानदारों ने पालिका से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञात हो कि नगर में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है। कई मोहल्लों में पिछले काफी दिनों से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं सफाई के अभाव में नालियां कीचड़ से बजबजा रही हैं। वहीं गंदगी से मच्छर पनपने लगे हैं। ऐसे में संक्रामक रोगों के फैलने का भी अंदेशा बढ़ गया है।