फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dowry harassment case in court; husband ready for a second marriage.

Kannauj News: दहेज उत्पीड़न का मामला अदालत में, पति दूसरी शादी के लिए तैयार

Thu, 11 Jun 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case in court; husband ready for a second marriage.
ठठिया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की गांधीनगर निवासी रूबी ने अपने ही पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दूसरी शादी करने की तैयारी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रूबी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में उसका विवाह मोहब्बतपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी मासूम बच्ची के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रहकर न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय में दायर किया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। इसके बावजूद, आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है, जिससे महिला को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed