फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dowery

पति व ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 31 Dec 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
dowery
कन्नौज। शिवाजी नगर कीमहिला ने मैनपुरी जिले में रहने वाले वाले पति व ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में दहेज उत्पीड़न व मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर में रहने वाले केशकांत की बेटी शीला ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
शीला ने बताया कि दो साल पहले मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के मिशरपुर निवासी अजय से शादी हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। इससे ससुराल के लोग खुश नहीं थे। शादी के कुछ महीने बाद पति अजय, देवर कुलदीप, संदीप, नंद, जेठानी और सास मीरा अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगीं। पिता ने अतिरिक्त दहेज देने से मना किया तो करीब छह महीने पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सुलह के लिए ससुराल के कुछ लोग आए। बात नहीं बनी। गुरुवार को शीला ने सदर कोतवाली में मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के मिशरपुर निवासी पति अजय, देवर कुलदीप व संदीप, नंद व जेठानी और सास मीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed