फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Double life imprisonment to the youth who raped a 13 year old girl

Kannauj News: 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को दोहरी उम्रकैद

Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Double life imprisonment to the youth who raped a 13 year old girl

विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी से दरिंदगी के आरोप में दोषी करार रामजी वर्मा छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाता था और उनके साथ दरिंदगी करता था। विरोध करने पर वह बच्चों को मौत के घाट भी उतार देता था। गुरसहायगंज में किशोरी से दुष्कर्म करने से पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रामजी वर्मा ने 23 फरवरी 2018 कमालगंज निवासी सात वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म कर मौत के घाट उतार दिया था। इसी प्रकार सदर कोतवाली क्षेत्र के सदिकापुर गांव में दो मार्च 2018 को घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को अगवा कर लिया था। उसके साथ कुकर्म करने के बाद मौत के घाट उतार दिया। बच्चे का शव बोरे में भरकर उसके घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था। अगले ही दिन गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोरगुल मचाने पर लोगों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने कमालगंज और सदिकापुर में दो बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की थी। तब उसे संगीन धाराओं में जेल भेज दिया गया था। रामजी वर्मा जब जेल भेजा गया था तब नाबालिग था। जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आठ माह तक पुलिस को चकमा देता रहा
किशोरी से दरिंदगी करने के बाद रामजी वर्मा पुलिस को आठ माह तक चकमा देता रहा। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये इनाम भी घोषित किया था। इसके बाद 23 जून 2023 को पुलिस ने मलिकपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। पुलिस ने 132 सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य व सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर बाद भी डरी और सहमी रहती है किशोरी
किशोरी की मां ने बताया कि उसके साथ हुई घटना को एक साल से ज्यादा का समय गुजर गया है। बेटी डरी, सहमी और परेशान सी रहती है। अक्सर रात को डर कर रोने लगती है। अभी भी वह सामान्य जीवन नहीं जी पा रही है।


सजा से संतुष्ट नहीं दिखे पिता, बोले फांसी की मिले सजा
अदालत में रामजी वर्मा को सजाए सुनाए जाने के दौरान पीड़िता के परिजन भी मौजूद रहे। दोषी को दोहरा आजीवन कारावास की सजा से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ हैवानियत करने वाले को फांसी की सजा दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed