फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   doolhe ke pita ne maanga dahej, dulhan ne shaadee se kiya inkaar

दूल्हे के पिता ने मांगा दहेज, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Sat, 22 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
doolhe ke pita ne maanga dahej, dulhan ne shaadee se kiya inkaar
उदास बैठी दुल्हन सेजल शाक्य। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। दहेज की मांग को लेकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इससे वैवाहिक समारोह में सन्नाटा छा गया। बरात लौटने की नौबत आने पर दूल्हे के पिता के बहू का उत्पीड़न न करने और लिखित माफी मांगने के बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लाडपुर निवासी वीरेंद्र शाक्य ने पुत्री सेजल का विवाह थाना सौरिख के गांव चंदरपुर निवासी उपदेश के पुत्र रोहित के साथ तय किया था। रोहित दिल्ली में मोबाइल कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को रोहित बरात लेकर पहुंचा। द्वारचार के बाद बराती खाना खाने लगे। दूल्हे के तिलक के दौरान दहेज में तीस हजार रुपये कम देखकर दूल्हे के पिता उपदेश ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सेजल ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर प्रधान गौरव दुबे साथियों के साथ पहुंच गए। दूल्हे और बरातियों ने मौके से जाने का प्रयास किया तो लोगों ने वहीं रोक लिया। सुबह तक लोग दुल्हन को समझाने का प्रयास करते रहे। दुल्हन जिद पर अड़ी रही। दोपहर में दूल्हे के पिता उपदेश ने दहेज उत्पीड़न न करने का वादा किया। लिखित रूप से सेजल से माफी मांगी। इसके बाद फेरे हुए। शाम को दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई। दुल्हन के पिता वीरेंद्र ने बताया कि शादी चार लाख में तय हुई थी। करीब पांच लाख रुपये शादी में खर्च कर दान-दहेज जुटाया था। इसके बाद भी दूल्हे के परिजन दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed