{"_id":"5e9899f48ebc3e77453542f3","slug":"doktar-dampati-mein-se-ek-ko-hee-karanee-hogee-dyootee-kannauj-news-knp555571345","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर दंपति में से एक को ही करनी होगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर दंपति में से एक को ही करनी होगी ड्यूटी
विज्ञापन
कन्नौज। शासन ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के परिवार की भी चिंता की है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने निर्देश दिया है कि अगर पति और पत्नी दोनों डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी हैं तो उनमें से एक की ही कोविड हास्पिटल, कोरोना वार्ड और लैब में ड्यूटी लगाई जाए।
कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज और जांच करने के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कोविड यूनिट, कोरोना वार्ड, कोरोना मरीजों की जांच के मामले में अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि अगर स्वास्थ्य महकमे में पति-पत्नी नौकरी कर रहे हैं तो दोनों की ड्यूटी न लगाई जाए। अगर दोनों के नाम ड्यूटी में शामिल हों तो दंपति का सहमति पत्र लें कि दोनों में कौन ड्यूटी करना चाहेगा। जो सहमति दे, उसकी ही ड्यूटी लगाई जाए।
दंपति चिकित्सा कर्मियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि गाइड लाइन मिली है। पालन कराया जाएगा।