फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doing street construction stopped

प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण रुकवाया

Fri, 11 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 11 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Doing street construction stopped

आवास विकास कालोनी सेक्टर चार में डूडा द्वारा

विज्ञापन
इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मोहल्ले वालों ने विरोध कर सड़क का निर्माण रुकवा दिया। इनकी मांग है कि सड़क को सीमेंटेड बनवाया जाए। लोगों ने पालिका पहुंचकर अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पालिका को सौंपा।

आवास विकास कालोनी सेक्टर चार में डूडा इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण करा रहा है। मंगलवार को नालियों का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने शुरू किया। मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई कि सड़क सीमेंटेड न बनकर इंटरलॉक बनाई जाएगी।

इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया। साथ ही नगरपालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सीमेंटेड सड़क बनवाने की मांग की।

मोहल्ले के संजय सिंह राठौर, मोहम्मद रजी, प्रशांत, रामनरेश, सफीक, सलीम सिद्दीकी, समीर, महेंद्र सिंह, मदन गुप्ता, बसरुद्दीन, संदीप प्रताप, अरविंद सिंह, राधा राठी, संजय सिंह, सत्यवती, सबाना, नूर खां ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आवास विकास के सभी सेक्टरों में नगरपालिका सीमेंटेड सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि सेक्टर-चार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

इन लोगों ने मांग की कि यहां भी सीमेंटेड सड़कें बनवाई जाएं। इस संबंध में नगरपालिका के अवर अभियंता दिनेश चंद्र तिवारी का कहना है सेक्टर-चार में डूडा द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का प्रस्ताव स्वीकृत कर निर्माण कराया जा रहा है। इसमें नगरपालिका का कोई दखल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed