फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dogs become ferocious in summer, attacking pedestrians

Kannauj News: गर्मी में कुत्ते हुए खूंखार, राहगीरों पर कर रहे हमला

Wed, 19 Jun 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dogs become ferocious in summer, attacking pedestrians
कन्नौज। गर्मी बढ़ने से कुत्ते हिंसक हो रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आए-दिन इन आवारा कुत्तों के हमलों में लोग घायल होकर इलाज के लिए जिला अस्पताल और शहर की सीएचसी में पहुंच रहे हैं। रोजाना करीब 30 से 35 लोग कुत्ते और बंदरों के हमले में घायल होकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



शहर से लेकर गांवों तक कुत्ते गलियों में घूमते रहते हैं। कुत्तों के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं। वहीं रात के समय सड़कों पर आवारा कुत्तों का पहरा रहता है। कुत्ते सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। पैदल चलने वाले लोगों को तो कुत्ते आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। कुत्तों के हमले में घायल होकर बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इधर, शहरी क्षेत्र में कुत्ते व बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। काफी लोग आए दिन कुत्ते और बंदरों के हमले में घायल हो जाते हैं। जिला अस्पताल और शहर की सीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने वाले मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन






इनसेट

कुत्ते हो रहे हिंसक
तापमान बढ़ने से कुत्तों का व्यवहार बदल जाता है। इससे कुत्ते हिंसक हो जाते हैं। हिंसक कुत्ते लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 15 से 20 लोग एआरवी लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुत्ते या बंदर के काटने पर एआरवी जरूर लगवाना चाहिए। देसी दवाओं के चक्कर में नहीं पड़ना चहिए। -डॉ. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed