फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctor cheated in the name of land, vandalized

Kannauj News: जमीन के नाम पर डाॅक्टर से ठगी, तोड़फोड़

Thu, 13 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Doctor cheated in the name of land, vandalized
तालग्राम। जमीन खरीदवाने के नाम पर दोस्त ने डाॅक्टर से आठ लाख रुपये ठग लिए। आठ माह बाद जमीन न मिलने पर पीएचसी प्रभारी ने दिए रुपये वापस मांगे तो जान से मार देने की धमकी दी है। बुधवार रात डाॅक्टर की गैरमौजूदगी में युवक ने चार-पांच साथियों के साथ पीएचसी में बने डाॅक्टर के सरकारी आवास में कर्मचारियों को धमकाते हुए तोड़फोड़ भी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में रात में ही छानबीन की है।
विज्ञापन


बैसापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ताहपुर गांव का एक युवक अक्सर अस्पताल आता था। इस कारण उससे दोस्ती हो गई। अस्पताल के सरकारी खराब पंखे, कूलर, इनवर्टर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों को सही कराने के विश्वास कर दोस्ती के नाते दे दिए। अभी तक सभी सामान दुरुस्त कराकर नहीं दिए। आठ माह पहले तिर्वा में एक प्लाॅट खरीदने के नाम पर कुछ नकद और फोन पेय के माध्यम समेत आठ लाख रुपसे भी दिए थे। इसके बाद एक विवादित प्लाॅट जमीन को दिखाया भी जिसे लेने से मना कर दिया था। इसके बाद अभी तक आठ लाग रुपये नहीं दिए। मांगे तो जान से मारने की धमकी दी है। बुधवार को वह ड्यूटी पर गुरसहायगंज चले गए तो उस युवक ने बुधवार रात नौ बजे के चार-पांच साथियों के साथ आकर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को धमकाते हुए आवास के अंदर घुस कर एलईडी, इनवर्टर, बर्तन, कपड़े आदि सामान को ले जाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने रोका तो तोड़फोड़ कर दी। डॉक्टर कर कहना है कि कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों की सहमति पर पुलिस को तहरीर देंगे। जान के खतरे को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed