{"_id":"5dcc4ff98ebc3e5b3b72a814","slug":"do-trakon-ke-beech-mein-phansa-gaard-dabane-se-huee-maut-kannauj-news-knp5256318118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों के बीच में फंसा गार्ड, दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों के बीच में फंसा गार्ड, दबने से हुई मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद जीटी रोड पर बिलखती पत्नी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ट्रक बैक कराते समय पेट्रोल पंप पर गार्ड दो ट्रकों के बीच फंस गया। इससे पहले की ट्रक चालक कुछ समझ पाते, गार्ड की दबने से मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान न मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जीटी रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामे से चार किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेने के साथ ही चालकाें को हिरासत में ले लिया है।
हरदोई जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के नेवादा राहौपुर निवासी शिवा दीक्षित (36) पुत्र जगदीश सिक्योरिटी गार्ड कंपनी की ओर से शहर के सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के जिला अस्पताल के पास जीटी रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शिवा पेट्रोल पंप पर खड़े एक ट्रक को बैक करा था। तभी एक और ट्रक बैक होने लगा। इससे दोनों ट्रकों के ढालों के बीच में फंस कर शिवा दब गया। पंप पर मौजूद कर्मचारी और अन्य गार्ड उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान न मिलने और मुंह से खून निकला देखकर हत्या की आशंका जाहिर की। दोपहर करीब एक बजे हरदोई मोड़ के पास जीटी रोड पर परिजनों ने अन्य लोगों के साथ जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे जीटी रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने परिजनों को शांत कराकर दोपहर करीब दो बजे जाम खुलवाया। दो घंटे तक जाम से जीटी रोड पर मानीमऊ से सरायमीरा तक करीब चार किलोमीटर जाम लगा रहा।
मृतक के पिता जगदीश ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हत्या करने का शक है। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर एक ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रकों के बीच में दबने में गार्ड की मौत हुई है। दोनों ट्रकों को मौके से कब्जे में लेकर चालकों को हिरासत में लिया गया है। हादसे के चलते पूरे दिन पेट्रोल पंप बंद रहा। पेट्रोल पंप के मालिक एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन ने बताया कि शिवा एक निजी कंपनी के तहत पंप पर चौकीदारी करता था। वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। हर संभव मदद की जाएगी।