फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do pakshon mein sangharsh, golee lagane se kishor samet teen ghaayal

दो पक्षों में संघर्ष, गोली लगने से किशोर समेत तीन घायल

Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
do pakshon mein sangharsh, golee lagane se kishor samet teen ghaayal
फोटो 06-सफीपुर गांव में क्षतिग्रस्त की गई रिश्तेदारों की कार।
विज्ञापन

फोटो 07- सफीपुर गांव में गली में पड़ीं ईंटें और पत्थर।
फोटो 08- गली में तोड़कर फेंका गया तख्त।
फोटो 09- निसार के घर का टूटा दरवाजा।
दो पक्षों में संघर्ष, गोली लगने से किशोर समेत तीन घायल
करीब आधा घंटे तक पथराव के साथ फायरिंग हुई, तोड़फोड़ भी की गई
-रिश्तेदारों पर छत से गंदा पानी गिरने के विरोध में हुआ संघर्ष, कार क्षतिग्रस्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। इलाके के सफीपुर गांव में दो पक्षों में पथराव के साथ फायरिंग हुई। तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान सीने में गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव में परिवार के दो अन्य लोग घायल हुए हैं। आक्रोशित लोगों ने पथराव कर रिश्तेदारों की कार तोड़ दी। दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली इलाके के सफीपुर में निसार के घर गुरुवार को कुछ रिश्तेदार आए थे। यह कार खड़ी कर निसार के घर पैदल जाने लगे। इसी दौरान पड़ोसी उस्मान के घर की नाली से गंदा पानी गिर रहा था। कपड़े खराब हो जाने से रिश्तेदारों ने पानी बंद करने के लिए कहा। इस पर महिलाएं गाली-गलौज करने लगीं। इसी बीच निसार और परिवार के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। मामला बढ़ने पर इनमें पथराव होने लगा। दोनों पक्षों से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान निसार के 17 वर्षीय भतीजे कामरान पुत्र जहरुद्दीन के सीने में गोली लग गई। परिवार के आजम और उसके पिता समीद पथराव में घायल हो गए। उस्मान के परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों की कार तोड़ने के साथ दरवाजे पर रखा तख्त तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर निसार के घर में घुसने का प्रयास किया। इसी दौरान मझपुरवा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस बल ने लाठियां पटक कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ कर तितर-बितर किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इनसेट...
दोनों पक्षों में तीन बार चल चुकीं गोलियां
गांव में निसार और उस्मान के बीच कई सालों से रंजिश चल रही है। चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। एक माह पहले जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच दो बार गोली चल चुकी है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed