फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do pakshon mein patharaav aur phaayaring, aath log ghaayal

दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, आठ लोग घायल

Sun, 26 Jan 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
do pakshon mein patharaav aur phaayaring, aath log ghaayal
दरवाजे के बाहर पड़ीं ईंट व पत्थर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ने पर फायरिंग के साथ पथराव शुरू हो गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। करीब आधा घंटे तक हुए पथराव में दोनों पक्षों से एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को काबू में कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव जसौली में 23 जनवरी को यूसुफ और शकील के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसी को लेकर शनिवार सुबह करीब दस बजे महिलाओं के बीच-गलौज होने लगा। मौके पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। इनमें मारपीट होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव होने लगा। इससे गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

पथराव और मारपीट में तौफीक, यूनुस पुत्र सत्तार खां, यूसुफ पुत्र यूनुस, मुसवरी पुत्र यूनुस और तौफीक की पत्नी शैफुनिंशा घायल हो र्गइं। दूसरे पक्ष से शकील, रईस और अब्दुल खां घायल हो गए। मामले की जानकारी पर सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इन्होंने पथराव कर रहे लोगों को काबू में ले लिया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed