फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do pakshon ke beech patharaav aur phaayaring, ghar mein lagaee aag

दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग, घर में लगाई आग

Thu, 26 Nov 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
do pakshon ke beech patharaav aur phaayaring, ghar mein lagaee aag
आगजनी के बाद जली महेंद्र की गृहस्थी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के कुतलूपुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। सोशल साइट पर जल रहे घर का वीडियो भी वायरल हुआ है। करीब आधा घंटे तक हुए पथराव में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुतलूपुर निवासी महेंद्र और अंकित गिहार के बीच बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रंजिश के चलते विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। शाम करीब सात बजे दोनों पक्षों के बीच फिर गालीगलौज होने लगा। मामला बढ़ने पर पथराव के साथ फायरिंग शुरू हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग में महेंद्र और अंकित गिहार घायल हो गए। महेंद्र गिहार ने दूसरे पक्ष पर घर में आग लगा देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। महेंद्र ने अपने घर में स्वयं आग लगाई है। कोतवाली पुलिस ने महेेंद्र गिहार, रिशु, राकेश, वीरेंद्र, आनंद, राजा उर्फ नितेश, गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष से अंकित गिहार, ऋषि गिहार, अजय गिहार, रामू गिहार और नवनीत गिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट में आरोपी को छुड़ाने का प्रयास
पुलिस ने महेंद्र और अंकित को गिरफ्तार कर गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। इससे हंगामा शुरू हो गया। मामले की जानकारी एसआई सुरेश कुमार ने कोतवाल को दी। इससे मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने वाले लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed