{"_id":"65fe8edc3961ef55e005f179","slug":"do-not-play-songs-violating-code-of-conduct-on-dj-kannauj-news-c-214-1-knj1005-111025-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आचार संहिता उल्लंघन वाले गाने डीजे पर न बजाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आचार संहिता उल्लंघन वाले गाने डीजे पर न बजाएं
Sat, 23 Mar 2024 01:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। होली और लोकसभा चुनाव के लिए एसपी अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को सदर कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद डीजे संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ऐसे कोई गाने डीजे पर न बजाए जाए, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो।
सदर कोतवाली का एसपी ने निरीक्षण किया और रजिस्टरों की जांच करते हुए दस्तावेजों के सही से रखरखाव के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को अवैध शराब, अपराधिकतत्वों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में डीजे संचालकों से कहा कि बिना अनुमति के डीजे नहीं बजाए जाएं। साथ ही ऐसे कोई गाने डीजे पर न बजाए जाए, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो। इस दौरान कोतवाल दिग्विजय सिंह, चौकी प्रभारी अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, तिर्वा में कोतवाल जेपी गंगवार ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आयोग ने निर्देश के अनुसार रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाएगा। धीमी गति के साथ किसी भी तरह का विवादित गाना व भाषण नही बजाया जाएगा। बिना अनुमति के साथ तेज ध्वनि में डीजे बजाया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मतदान के दो दिन पहले किसी तरह का डीजे व साउंड नही बजाया जाएगा।