फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do jilon ko jodane vaalee chhibaraamoo-vishunagadh sadak badahaal

दो जिलों को जोड़ने वाली छिबरामऊ-विशुनगढ़ सड़क बदहाल

Tue, 09 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
do jilon ko jodane vaalee chhibaraamoo-vishunagadh sadak badahaal
उखड़ी पड़ी छिबरामऊ- विशुनगढ़ मार्ग की सड़क। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। दो जिलों(मैनपुरी-कन्नौज)को जोड़ने वाली छिबरामऊ-विशुनगढ़ मार्ग की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। शासन व प्रशासन की अनदेखी से छह साल पहले बनी सड़क बदहाल है। गड्ढों के चलते 15 मिनट का रास्ता तय करने में आधा घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन

छिबरामऊ से विशुनगढ़ की दूरी नौ किलोमीटर है। सड़क में गड्ढों से आने-जाने वालों को खासी मुसीबत होती है। इस सड़क पर महमूदपुर, नादनपुर, शंकरपुर, हृदयरामपुर, बहादुरपुर, असालताबाद, सेमलपुर, कलैनापुर, चटिया, खबरिया, धीरपुर, धनसिंहपुर, नगरिया, विशुनगढ, चित्तरपुर, कछपुरा, सरदामई व पड़ोसी जनपद मैनपुरी के ग्राम चतुरीपुर, किला नगरिया, मोहकमपुर, जासमई, भदेई, कैथोली गांव पड़ते हैं। इन गांवों के ज्यादातर लोग रोजमर्रा के कामों के लिए छिबरामऊ आते-जाते हैं। इस मार्ग से किशनी, इटावा, भरथना, कुसमरा व मैनपुरी के लिए भी आवाजाही होती है।
विज्ञापन

सड़क की खराब हालत रामलीला मैदान से शुरू हो जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत असालताबाद में है। यहां से सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। पैदल, साइकिल या बाइक से गुजरना खतरनाक बना रहता है। नौ किलोमीटर दूरी में सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े गड्ढों से अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार करवाया जा रहा है एस्टीमेट
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विमल कुमार ने बताया कि सड़क की दुर्दशा की कई शिकायतें आ चुकी हैं। विभागीय टीम निरीक्षण कर चुकी है। सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करवाकर शासन को भेज दिया गया है। इसके पास होते ही निर्माण करवाया जाएगा। इलाकाई लोगों की मांग पर पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय प्रस्ताव शासन को भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed