फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do garbhavatee mahilaon samet 10 nikale korona pojitiv

दो गर्भवती महिलाओं समेत 10 निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 05 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
do garbhavatee mahilaon samet 10 nikale korona pojitiv
आलमशाह का पुरवा में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 10 लोग और संक्रमित पाए गए। इनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा छिबरामऊ की पुरानी गल्ला मंडी में रहने वाले परिवार के 13 लोगों के बाद अब मासूम भी संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराने के साथ इनके संपर्क में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की है। जिले में अब तक कोरोना के 87 केस सामने आए है। इनमें 30 लोग ठीक हो चुके हैं। 57 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छिबरामऊ नगर की पुरानी गल्ला मंडी में रहने वाली पांच वर्षीय मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 मई को गुरुग्राम हरियाणा से मायके लौटी महिला व उसकी दो बेटियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मायके पक्ष के 10 अन्य सदस्यों की दो जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब दंपति के बाद मासूम भी संक्रमित पाई गई। दो मई को दिल्ली से करसाह उमर्दा लौटे 42 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, महोना सराय प्रयाग में दिल्ली से लौटा 40 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से पुर्वा झाऊ हसेरन लौटी 15 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर के तलैया चौकी मोहल्ले में पहले संक्रमित मिले तीन लोगों के संपर्क में आने से 40 वर्षीय युवक, उसकी 17 वर्षीय बेटी, 12 वर्षीय वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाया गया। शहर के हाजीगंज कलां में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से 29 वर्षीय गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब एक माह पहले दिल्ली से मायके अन्नपूर्णा नगर तिर्वा लौटी 24 वर्षीय गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह दो जून को मायके से अपनी ससुराल बलनपुर गांव गई थी। इससे दोनों स्थानों को हॉटस्पॉट बनाया गया है। सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल बरौन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 87 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 30 लोग ठीक हो चुके हैं। 57 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed