फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM-SP rushed to jail and searched barracks

जेल पहुंचे डीएम-एसपी ने बैरकों को खंगाला

Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
DM-SP rushed to jail and searched barracks
जेल के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पूछताछ करते डीएम और एसपी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दिवाली को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कैदियों से बातचीत करते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह अचानक जिला कारागार पहुंच गए। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अचानक बैरकों में घुसे अधिकारियों को देखकर कैदी सहम गए। अधिकारियों ने एक-एक बैरक का निरीक्षण किया। बंदियों और कैदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कैदियों ने अधिकारियों को समस्याएं बर्ताइं। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को इन्हें दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने जेल के अंदर साफ-सफाई बेहतर रखने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने कहा कि कैदियों पर हमेशा निगरानी रखी जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कैदियों के भोजन की गुणवत्ता का ख्याल रखें।
विज्ञापन

डीएम ने महिला बंदियों और कैदियों के स्वास्थ्य के साथ ही इनके बच्चों का भी ख्याल रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कैदियों को किसी तरह की छूट न दी जाए। इससे जेल के अंदर का माहौल खराब होता है। बंदी रक्षक इसका पूरा ख्याल रखें। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक से अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा, जेलर यसके यादव, डिप्टी जेलर छोटे लाल, गिरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed