{"_id":"640179b5c9c1fc1f3a691dfa7e4e628c","slug":"dm-half-a-dozen-school-explored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने आधा दर्जन स्कूल खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने आधा दर्जन स्कूल खंगाले
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने को
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कई परिषदीय विद्यालयों में आकस्मिक छापामारी की। इस दौरान
प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीएम अनुज झा ने
प्राथमिक विद्यालय तरपुर्वा में आकस्मिक छापा मारा। शिक्षा की गुणवत्ता
खराब मिलने पर बीईओ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
छात्र संख्या कम मिलने पर टीचरों से बढ़ाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय मल्लाहनपुर्वा में प्रधानाध्यापक के अस्वस्थ होने पर सहायक टीचर व प्रेरक के अस्थाई रूप से संबद्ध करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बिचपुरइया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालूपुर, प्राथमिक विद्यालय राजूपुर देखा। शिक्षण कार्य के संबंध में पूछताछ की।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए आईआईटी कानपुर से विज्ञान अध्ययन किट मंगाने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरौली में शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर सत्र लाभ के तहत आए विद्यालय प्रधानाध्यापक को सत्र लाभ से वापस करने का निर्देश दिया।
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र बिचपुरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान पोषाहार वितरण, वजन रजिस्टर को चेक किया। कुपोषित तथा अतिकुपोषित चिह्नित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अपने सामने कई अति कुपोषित बच्चों का वजन कराकर देखा। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण तथा टीकाकरण में जागरूकता लाने का निर्देश दिया।
उधर, बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि 23 नवंबर से सुबह आठ बजे डीएम के कैंप कार्यालय में बीइटो की शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन की दिशा में किए जा रहे निरीक्षणों की समीक्षा होगी। बैठक में उपस्थित होने में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए।