फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Divya passed board exam, lost the battle of life

Kannauj News: बोर्ड परीक्षा में पास दिव्या, जिंदगी की जंग हारी

Mon, 22 Apr 2024 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 22 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Divya passed board exam, lost the battle of life
छिबरामऊ। रामनवमी के दिन दो बहनें मातारानी के दर्शन करने साइकिल से मंदिर गई थीं। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में छोटी बहन वैष्णवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन दिव्या का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दिव्या ने इसी साल यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शनिवार को जारी परिणाम में उसने 88.8 प्रतिशत अंक हासिल कर परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन जिंदगी की जंग हार गई।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली के ग्राम अकबरपुर निवासी आनंद पांडेय की बेटियां दिव्या व वैष्णवी रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को गांव की ही सहेली शिवा के साथ सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर में दर्शन के लिए साइकिलों से गई थीं। सरायसुंदर गांव के पास हनुमान मंदिर के सामने पीछे से आई कार ने दोनों बहनों की साइकिल में टक्कर मारते हुए। हुए, शिवा की साइकिल को भी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन

हादसे में वैष्णवी (14) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शिवा को तिर्वा मेडिकल काॅलेज व दिव्या को हैलट कानपुर रेफर किया गया था। वहां से एसपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। यहां भर्ती न हो पाने पर परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दिव्या की भी मौत हो गई। दिव्या की मौत से परिजन बेहाल हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed