{"_id":"35d657b9a63c20706d14c49842948cb1","slug":"district-panchayat-four-nominations-rejected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के चार नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के चार नामांकन खारिज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव सकुशल निपटाने को डीएम अनुज झा और एसपी
विज्ञापन
कलानिधि नैथानी ने भारी लावलश्कर के साथ सोमवार को अतिसंवदेनशील प्लस और
अति संवेदनशील मतदान केंद्रों व बूथों का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों
से वार्ता की और गांव का माहौल परखा। भरोसा दिलाया कि लोग निडर होकर वोट
डालने जाएं।
यदि कोई गुंडा या दबंग डराने या धमकाने की कोशिश करे तो फौरन पुलिस को जानकारी दें। उधर, दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन करने वाले 235 प्रत्याशियों में चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में खारिज कर दिए गए। रिटर्निंग आफीसर की संस्तुति के बाद अंतिम सूची फाइनल कर दी गई।
नजरापुर प्रतिनिधि के अनुसार, अधिकारियों का काफिला सबसे पहले अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र खुरदैया पहुंचा। यहां डीएम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। पूछा कि मतदान के दौरान कोई दिक्कतें हों तो बताएं। मतदान के दौरान जिन लोगों से बवाल होने या समस्या पैदा होने का खतरा हैं, उनके बारे में भी जानकारी हासिल की।
इसके बाद उन्होंने अति संवेदनशील पोलिंग सेंटर बेहरिन, मतौली, नदसिया, तिलपई डिगसरा का निरीक्षण किया। नदसिया क्षेत्र में डीएम व एसपी ने इन केंद्रों पर भी ग्रामीणों से अलग-अलग वार्ता की। अपने फोन नंबर नोट कराए और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले अराजकतत्वों के बारे में तत्काल सूचना देने की अपील की।
गांव के अंदर भ्रमण करके सुरक्षा का अहसास कराया। गांव में अवैध शराब की बिक्री, अवैध शराब बनाने के बारे में भी पूछताछ की। इसके अलावा सुजानसराय क्षेत्र में डीएम व एसपी सतौरा में स्थित देशी शराब ठेके का निरीक्षण किया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक को स्टाक चेक करने के निर्देश दिए।
इस दौरान दुकान स्वामी जरूरी अभिलेख नहीं मुहैया करा सके। डीएम ने एसडीएम व सीओ को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों वाले गांवों का भ्रमण रोजाना करने व गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। रास्ते में अफसरों ने प्रचार कर रहे वाहनों के अनुमति पत्र भी चेक किए।
इस दौरान कई कार सवार प्रचार कर रहे नेता अफसरों के काफिले को देखते ही दूसरे रास्तों से भाग खड़े हुए। उधर, पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद पर नामांकन करने वाले 235 प्रत्याशियों में चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में खारिज कर दिए गए। रिटर्निंग आफीसर की संस्तुति के बाद अंतिम सूची फाइनल कर दी गई।
जिला चायत के वार्ड 16 से प्रत्याशी लक्ष्मी व माधुरी का पर्चा जांच में अवैध घोषित किया गया। वार्ड 18 से ममता व वार्ड 20 से अंजली का नामांकन पत्र भी जांच के बाद खारिज कर दिया गया। सोमवार को रिटर्निंग ऑफीसर/सीडीओ उदयराज यादव की देखरेख में सौरिख के एआरओ/जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार व छिबरामऊ के एआरओ ने पर्चों की जांच की।
विधिमान्य पाए गए पर्चों के बाद छह अक्तूबर को जिला पंचायत सभागार में प्रत्याशियों को दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। इससे पहले पर्चा वापस लेने का सिलसिला चलेगा। अब वार्ड 20 से 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। वार्ड 19 से 34, वार्ड 18 से 27, वार्ड 16 से 16, वार्ड 15 से 33, वार्ड 14 से 25, वार्ड 13 से 17 व वार्ड 12 से 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। दूसरे चरण का चुनाव 13 अक्तूबर को होगा।