{"_id":"5d98ec758ebc3e93d1009e6a","slug":"district-level-competitions-will-be-held-in-november-kannauj-news-knp51799085","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
बीईओ की बैठक लेतीं बीएसए दीपिका चतुर्वेदी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ब्लाक, जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर शनिवार को बीएसए कार्यालय में बैठक हुई। बीएसए ने कहा कि नवंबर माह में जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
बीईओ के साथ बैठक में बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि दीपावली से पहले ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करा ली जाएं। प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराया जाए। उन्होंने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं एक व दो नवंबर को छिबरामऊ ब्लाक के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में होंगी। इसमें ब्लाक से जीतने वाली टीमें प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 6,7 व 8 नवंबर को होंगी। अभी मंडल में होने वाली प्रतियोगिताओं का स्थान चयनित नहीं है। इस मौके पर बीईओ अरविंद कुशवाहा, पवन दुबे, सुनील दुबे, व्यायाम शिक्षक राजीव शुक्ला, चंद्रलता त्रिपाठी के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विभागीय सूचनाएं एप के माध्यम से भेजी जाएंगी
बीएसए कार्यालय पर शनिवार को सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों के एबीआरसी की बैठक हुई। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि दीक्षा एप को प्रभावी बनाया जाए। इस एप के माध्यम से लाइब्रेरी को डाउन लोड कर अन्य किताबों को भी पढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एबीआरसी समस्त प्रधानाध्यापकों को इस एप की खूबियों को लेकर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रेरणा एप पर फिलहाल हाजिरी नहीं भेजी जानी है। एबीआरसी स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट इस एप के माध्यम से ही भेजेंगे। कायाकल्प के तहत चल रहे कार्य व एमडीएम का भौतिक सत्यापन भी इस एप के माध्यम से भेजा जाएगा। इस मौके पर एबीआरसी प्रसेनजीत बैस, स्नेहलता द्विवेदी, मीना सिंह राठौर, अखिलेश शुक्ला, मलिखान सिंह, संजय वर्मा, अरविंद चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।