{"_id":"60f85ebf8ebc3e6d144dcaff","slug":"district-hospital-got-200-doses-of-vaccine-kannauj-news-knp6416020194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को वैक्सीन की 200 डोज मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को वैक्सीन की 200 डोज मिलीं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में छूटे लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाती टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल को बुधवार को वैक्सीन की 200 डोज मिली हैं। इन्हें छूटे लोगों को लगाया गया। मंगलवार को हंगामे के बाद यह डोज मिली हैं। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा संजीदा हुआ।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पर जिले के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 200 की जगह 140 डोज भेजी गईं। यह दोपहर में खत्म हो गईं। इससे वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने हंगामा काटा था। बुधवार को जिला अस्पताल में 200 डोज भेजी गईं। कर्मचारियों ने स्लॉट बुक करा चुके लोगों को वैक्सीन लगाई। दूसरे लोगों को भी लगीं। वहीं बुधवार को अवकाश के चलते कम लोग अस्पताल पहुंचे। शाम तक आंकड़ा सैकड़ा को ही पार कर सका।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि वैक्सीन की कमी है। मिलने वाली वैैक्सीन को सभी केंद्रों पर बांट कर काम चलाया जा रहा है। कानपुर से नियमित वैक्सीन मंगाई जा रही हैं।