फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Distributed inferior quality shoes and bags to children

बच्चों को बांट दिए घटिया क्वालिटी के जूते और बैग

Sun, 09 Feb 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Distributed inferior quality shoes and bags to children
कन्नौज। स्कूली बच्चों को इस साल घटिया क्वालिटी के जूते और बैग का वितरण कर दिया गया। अपर शिक्षा निदेशक स्तर से जिले के आठ ब्लाकों व नगर क्षेत्र में कराई गई जांच में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बांटे गए जूतों, बैग की गुणवत्ता खराब मिली है। आपूर्तिकर्ता कंपनी को दस फीसदी जूता व 15 फीसदी बैग अतिरिक्त भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उधर जूता, बैग के लिए पिछले करीब तीन माह पहले भेजे गए सैंपल की जांच अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 135000 छात्र-छात्राओं को जूतों का वितरण कराया गया। कुछ माह बाद कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने जूते फटने की शिकायत की। इसके अलावा जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मदरसों में अध्ययनरत 1 लाख 55 हजार छात्रों को बैग का वितरण किया गया। शिकायत अपर शिक्षा निदेशक तक पहुंची। इसके बाद एडी बेसिक ने अपने स्तर से अधिकारियों को लगाकर जांच कराई। जांच में गुणवत्ता खराब पाई गई। एडी बेसिक ने आपूर्तिकर्ता एमबी रबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मेरठ को 10 फीसदी अतिरिक्त जूते कुल 13500 व 15 फीसदी बैग कुल 23250 भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा ने बताया कि जूतों का सैंपल मेरठ, बैग का गाजियाबाद की लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इससे आपूर्तिकर्ता कंपनी को भुगतान भी नहीं किया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। एडी बेसिक ने आपूर्तिकर्ता कंपनी को अतिरिक्त जूता, बैग भेजने के निर्देश दिए हैं। इनके आते ही जिन विद्यालयों में शिकायत मिली थी, वहां पर वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed