फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dissatisfaction over doctor's lathete

डॉक्टर की लेटलतीफी पर हंगामा

Thu, 21 Feb 2019 12:03 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 21 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over doctor's lathete
अस्पताल की ओपीडी में खड़े लोग । - फोटो : amarujala
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की लेटलतीफी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। बुधवार को जब मरीजों ने देर से आए एक चिकित्सक को टोका तो वह मरीजों पर भड़क उठे। मरीजों को खरीखोटी सुना दी। इससे अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



 बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब सुबह करीब 11 बजे एक चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। पहले से इंतजार कर रहे मरीजों ने इनसे देर से आने की बात कही। इस पर वह मरीजों पर भड़क गए।  चिल्लाना शुरू कर दिया। चिकित्सक ने कहा कि चाहें तो उनकी आला अधिकारियों से शिकायत कर दें। इससे हंगामा शुरू हो गया। मरीजों और तीमारदारों का आरोप था कि वह लोग करीब 10 बजे से चिकित्सक की तलाश में भटक रहे हैं। एक घंटे इंतजार के बाद डॉक्टर साहब आए तो उन पर ही झल्ला उठे। हुआ यह कि काफी देर इंतजार के बाद जब कोई डॉक्टर नहीं आया, तब किसी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद ही चिकित्सक अस्पताल पहुंचे। संबंधित चिकित्सक ने बताया कि वह सिर्फ आधे घंटे के लिए लंच करने कमरे पर गए थे। उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी का कहना है कि वह कन्नौज मीटिंग में गए थे। फोन पर उन्हें सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed