फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dispose of pending applications in time: CDO

समय से कराएं लंबित आवेदन पत्राें का निस्तारण : सीडीओ

Sat, 27 Jul 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending applications in time: CDO

विज्ञापन
कन्नौज। जिला बैंकर्स समिति की बैठक में सीडी अनुपात बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सीडीओ रामकृपाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंक के अधिकारियों से कहा गया कि वह वर्ष 2024-25 के तहत सीडी (ऋण जमा) अनुपात 50 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। योजनाओं के आवेदन पत्रों का समय पर निस्तारण कराएं।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सीडीओ रामकृपाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। सीडीओ ने कर्ज जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक को ऋण जमा अनुपात बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंकड़े वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2024-25 के तहत पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोटक महिंद्रा बैंक, आर्यावर्त बैंक, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लक्ष्य के सापेक्ष असंतोषजनक होने पर नाराजगी जताई। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (केवीआईसी) के तहत जिन बैंकों के लंबित आवेदन पत्र हैं, उनका समय सीमा के अंदर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed