{"_id":"30b12fd28a85fc6a70afb177e901dbd3","slug":"dirty-water-flowing-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बह रहा गंदा पानी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास वाली
विज्ञापन
गली में पिछले काफी समय से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे
आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई घरों
के सामने हुए जलभराव से लोगों को निकलने में काफी समस्याएं उठानी पड़ रही
हैं।
कालोनी के लोगों ने समस्या से शीघ्र निजात दिलाने को लेकर पालिका से मांग की है। आवास विकास कालोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान के मकान के पास सड़क पर नाली का कीचड़ युक्त गंदा पानी भरने से लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर हुए जलभराव से वहां से निकलने वाले लोगों में नगरपालिका के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जब से कालोनी की सड़क बनी है, तब से उन लोगों के इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाली की निकासी ठीक तरह से न बनाने के कारण यह समस्या आ रही है।
वहीं सफाईकर्मी द्वारा रोजाना नाली की ठीक तरह से सफाई न करने से उसका कीचड़ युक्त पानी सड़क पर आए दिन भर जाता है। सफाई के अभाव में नाली में कीचड़ भरा हुआ है। इसके साथ ही नाली के आसपास बड़ी-बड़ी घास भी उग आई है। अब उसमें मच्छरों की फौज भी पनपने लगी है, जिससे कालोनी में संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
कालोनी के अनिल मिश्रा, प्रशांत यादव, योगेंद्र यादव, सुभाष चौहान, अशोक, आशीष, मानवेंद्र आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उन्हें शीघ्र समस्या से निजात न मिली तो वह लोग नगरपालिका में प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।