{"_id":"5db9d8e48ebc3e93a844842d","slug":"diptee-yaadav-ke-kareebiyon-par-ghoomee-shak-kee-suee-kannauj-news-knp522741225","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी यादव के करीबियों पर घूमी शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी यादव के करीबियों पर घूमी शक की सुई
विज्ञापन
डिप्टी यादव की फाइल फोटो।
- फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़(कन्नौज)। धीरपुर गांव के विजयभान उर्फ डिप्टी यादव हत्याकांड में शक की सुई करीबियों पर घूम रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है। जल्द खुलासा हो सकता है। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने से बच रही है।
धीरपुर निवासी विजयभान उर्फ डिप्टी यादव की हत्या को नौ दिन का समय बीत चुका है। पुलिस की दो टीमें जांच व आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के शक की सुई डिप्टी यादव के करीबियों पर घूम रही है। पुलिस के हाथ हत्यारोपियों तक पहुंच चुके हैं। पुलिस हत्यारोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है।
21 अक्तूबर को धीरपुर गांव निवासी विजयभान उर्फ डिप्टी यादव (50) पुत्र लाखन सिंह का शव सरदामई के कब्रिस्तान के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। वह 18 अक्तूबर की सुबह से घर से गायब था। विजयभान का शव मिलने के बाद पत्नी शशि देवी ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सोनकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।