फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dinadahaade tamanche lahara dampati ko loota

दिनदहाड़े तमंचे लहरा दंपति को लूटा

Sat, 19 Oct 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
dinadahaade tamanche lahara dampati ko loota
वारदात की जानकारी देते दंपति। - फोटो : CHIBRAMAU
विशुनगढ़ (कन्नौज)। छिबरामऊ-विशुनगढ़ मार्ग पर वनखंडेश्वर नाथ मंदिर के पास बाइक सवार लुटेरों ने बीच मार्ग पर दंपति को लूट लिया। इस बीच गुजर रहे राहगीर लुटेरों के हाथ में तमंचे देखकर जहां के तहां खड़े हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे तमंचे लहराते हुए विशुनगढ़ की तरफ चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद मैनपुरी के किशनी थानाक्षेत्र के नगला दुली निवासी अमित कुमार पुत्र हरीराम पत्नी सोनी देवी के साथ छिबरामऊ में अपने फूफा को देखने गए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटते समय वनखंडेश्वर नाथ मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने अमित की बाइक में कट मार दिया। इससे यह पत्नी समेत सड़क पर गिर गए। बदमाशों ने तमंचे निकालकर इन्हें धमकाना शुरू कर दिया। एक हजार की नगदी और महिला से झाले और जंजीर लूट ली। लूटपाट में सोनी देवी का कान फट गए। इधर से गुजर रहे राहगीर लुटेरों के हाथों में तमंचे देख जहां के तहां रुक गए। कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लुटेरे जान से मारने की धमकी देते हुए विशुनगढ़ की तरफ चले गए। लुटेरों के जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दंपति का उपचार कराया। दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed