फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   din mein teen doktar, raat staaph narson ke havaale

दिन में तीन डॉक्टर, रात स्टाफ नर्सों के हवाले

Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
din mein teen doktar, raat staaph narson ke havaale
जिला अस्पताल का महिला विंग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला अस्पताल की महिला विंग में रात में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां दिन के समय ही महिला डॉक्टर रहती हैं। रात में व्यवस्था स्टाफ नर्सों के हवाले हो जाती। इससे केस गंभीर होने पर रात में रेफर करना पड़ जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की महिला विंग में तीन महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती है। इनमें डॉ. निधी गोयल, डॉ, मनप्रीत कौर और डॉ. पूर्णिमा सोनकर शामिल हैं। यह दो-दो दिन अस्पताल पहुंच कर उपचार देती हैं। दिन के समय यह मौजूद रहती हैं। इससे गर्भवती और ओपीडी में आने वाली महिला मरीजों को सहूलियत रहती है। रात में किसी डॉक्टर की मौजूदगी नहीं रहती। तब पूरी व्यवस्था स्टाफ नर्सों के हवाले हो जाती है। इससे गंभीर केस आने पर रेफर कर दिया जाता। रात के समय रेफर करने से मरीजों की जान पर बन आती है।
विज्ञापन

ठठिया के राजकुमार का कहना है कि रात में महिला विंग में डॉक्टर नहीं रहती हैं। इससे गर्भवती या किसी अन्य वजह से महिला मरीज को लाने पर सही से उपचार नहीं मिल पाता। इस दौरान गर्भवती को स्टाफ नर्सों के सहारे रहना पड़ता है। गंभीर मामलों में कानपुर या अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। यह समस्या लंबे समय से है। तमाम शिकायतों के बाद भी हल नहीं निकल सका। इस संबंध में सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि रात में महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाती है। इमरजेंसी केस होने पर ऑनकाल डॉक्टर पहुंचती हैं। गर्भवती या अन्य किसी मरीज को दिक्कत होने पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed