फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dillee-kaanapur ke beech daudeen kannauj dipo kee 45 basen

दिल्ली-कानपुर के बीच दौड़ीं कन्नौज डिपो की 45 बसें

Sat, 28 Mar 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
dillee-kaanapur ke beech daudeen kannauj dipo kee 45 basen
कन्नौज डिपो की रोडवेज बस में धक्का-मुक्की कर बैठते यात्री। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिलों में फंसे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा दिल्ली से कानपुर के बीच पड़ने वाले जनपदों में फंसे लोगों के लिए शुरू की गई है। कन्नौज से 45 बसें शुरू की गई हैं। पूरे प्रदेश में शासन के निर्देश पर 3000 बसों का संचालन किया गया है। दिल्ली व अन्य जिलों में फंसे गैरप्रांतों के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली गाजियाबाद में फंसे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कन्नौज डिपो ने 45 बसों को दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना किया है। यह बसें दो से तीन दिन तक लगातार सेवा देंगी। अगर किसी बस को गोरखपुर या अन्य दूर के जनपदों में भेजा जाता है तो यह सेवा चार दिन भी जारी रह सकती है। शुक्रवार को जिले की 45 बसों को दिल्ली भेजा गया था। सभी बसें दिल्ली से कानपुर के बीच के यात्रियों को भी बैठा और छोड़ रही हैं। गाजियाबाद व दिल्ली में यात्री अधिक फंसे होने से चालकों और परिचालक को भी दिक्कत हो रही है। रास्ते में यात्री मनमानी कर रहे हैं। यह सीट के बजाय छत पर बैठ कर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कन्नौज रोडवेज बस स्टाप पर एक सैकड़ा से अधिक यात्री पहुंचे। अधिक यात्री होने से जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरएम राजेश कुमार ने कन्नौज से एक बस को कानपुर के लिए भेजा। बस के अंदर सीटें फुल हो जाने से यात्री छत पर बैठ गए। इससे चालक ने बस ले जाने से मना कर दिया। बाद में छत के यात्री अंदर बैठाए गए। इसके बाद चालक बस लेकर कानपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed