फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dilapidated wires hanging outside houses, department waiting for accident

Kannauj News: घरों के बाहर झूल रहे जर्जर तार, विभाग को हादसे का इंतजार

Mon, 22 Apr 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 22 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
dilapidated wires hanging outside houses, department waiting for accident
कन्नौज। गर्मियों में जर्जर तार हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन इसके बावजूद विभागीय जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिस कारण आए दिन झूलते जर्जर तारों से हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई इन तारों को बदलवाने की मांग की है, लेकिन फिर भी जर्जर तार नहीं बदले गए।
विज्ञापन




छिबरामऊ डिवीजन के तहत गुगरापुर उपकेंद्र में आने वाले ग्रामों के जर्जर तार अभी तक नहीं बदले जा सके हैं। आलम यह है कि अत्यंत जर्जर तारों पर हो रही बिजली सप्लाई हादसों को दावत दे रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जलालाबाद, सफीपुर, गुगरापुर सहित कई इलाकों में जगह जगह झूल रहे यह जर्जर तार आए दिन टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं। करीब पांच माह पहले कस्बे में तारों को बदलने का सर्वे भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद भी तारों को बदला नहीं जा सका है। अधीक्षण अभियंता मधुप श्रीवास्तव ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत तार बदले जाने हैं। शीघ्र काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed