फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Digital survey campaign of Kharif crops from 16th

Kannauj News: खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे अभियान 16 से

Wed, 13 Aug 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Digital survey campaign of Kharif crops from 16th
कन्नौज। एनआइसी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ 2025 में खसरा पड़ताल के लिए डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे अभियान की तैयारी के संबंध में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे अभियान 16 अगस्त से शुरू करने पर चर्चा हुई। इस बार लेखपालों को सर्वे का कार्य नहीं दिया गया है। शासन स्तर से उनको सर्वे कार्य से दूर रखा गया है।
विज्ञापन



उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव ने बताया कि खसरा पड़ताल के लिए डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिले में कुल 6,34,899 खसरे का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग से 51, 333 रोजगार सेवक और 381 रोजगार सेवक सर्वे का कार्य करेंगे। प्रति खसरे का सर्वे करने पर संबंधित को पांच रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य भत्ता दिया जाएगा। करीब 602 गांवों का सर्वे किया जाएगा। शासन से लेकर जिला स्तर पर इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। जल्द से जल्द इस अभियान को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि सर्वे की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। बताया कि यह कार्य पहले मैनुअल तरीके से किया जाता था। जब से सभी गाटों की जिओ रेफरेंसिंग हुई है यह कार्य प्रत्येक सीजन में मोबाइल एप के माध्यम से प्रत्येक गाटे पर सर्वेयर द्वारा फसल की फोटो खींचकर जिओ टॉकिंग के माध्यम से होगा। कहा कि कृषक हित में चलाई जाने वाली योजनाओं में जनमानस को लाभ दिए जाने हेतु यह सर्वे कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed