{"_id":"68dd720e96d03f974402efc6","slug":"dialysis-unit-floor-caves-in-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138149-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डायलिसिस यूनिट की फर्श धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डायलिसिस यूनिट की फर्श धंसी
विज्ञापन
कन्नौज। तीन साल पहले बने डायलिसिस यूनिट की फर्श धंस गई। इससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को फर्श सही कराने के लिए कहा। कार्यदायी संस्था ने यूनिट को एक माह के लिए खाली करने की बात कही। एक माह तक यूनिट बंद होने से डायलिसिस कराने वाले मरीजों को परेशानी होगी।
जिले के किडनी मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए आसपास के जिलों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। जिला अस्पताल में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर डायलिसिस यूनिट का भवन बनाया गया और 25 मई 2022 को यूनिट का संचालन शुरू हो गया। यूनिट के संचालित होने के तीन साल भी नहीं बीते और उसकी कई जगह पर फर्श धंस गई। इससे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय तक जाने में दिक्कत हो रही है। यूनिट में लगे प्लांट की भी धंसी हुई है, जिससे मशीनों के संचालन में भी समस्या आ रही है।
यूनिट संचालक ने इसकी जानकारी सीएमएस को दी। उन्होंने यूनिट का भवन बनाने वाली कार्यदायी संस्था को फर्श धंसने की जानकारी दी। संस्था के इंजीनियर ने एक माह के लिए डायलिसिस यूनिट खाली करने के लिए कहा है। अगर एक माह के लिए डायलिसिस यूनिट को खाली कर दिया जाएगा तो मरीजों को फिर से दूसरे जिले की दौड़ लगानी पड़ेगी। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु डायलिसिस यूनिट की फर्श को सही कराने के लिए कार्यदायी संस्था से वार्ता चल रही है। जल्द ही फर्श को सही कराया जाएगा, जिससे मरीजों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
छताें से टपक रहा पानी
बारिश में डायलिसिस यूनिट की छतों से पानी टपकने लगता है। ऐसे में मरीजों, तीमारदारों के साथ ही कर्मियों को भी दिक्कत होती है और यूनिट में लगी मशीनों के खराब होने का भी डर रहता है।