फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dhoomadhaam se mana yoopee divas, khilaadee hue sammaanit

धूमधाम से मना यूपी दिवस, खिलाड़ी हुए सम्मानित

Sat, 25 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
dhoomadhaam se mana yoopee divas, khilaadee hue sammaanit
यूपी दिवस पर बेहतर कार्य करने वाले युवाओं के साथ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को यूपी दिवस मनाया गया। इसमें खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पहली बेटी के जन्म पर दो लोगों को 25-25 हजार के चेक दिए गए। डीएम ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद उत्तर प्रदेश का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिले के लोग यूपी दिवस को उत्सव की तरह मनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल, आदर्श युवा रमा तिवारी व विवेक सैनी के अलावा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर रूबी, आइस, स्वाति बाथम, नूर आलम, अजमेर सिंह, राधिका कटियार को सम्मानित किया गया। श्रम विभाग ने पहली बेटी के पैदा होने पर हौदापुर्वा निवासी विमलेश, सिकरौनपुर्वा निवासी प्रदीप को 25-25 हजार के चेक सौंपे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यूपी के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इससे हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गरीब पात्रों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इसमें चयनित लोग अस्पताल में हर साल पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यूपी सबसे बड़ा राज्य है। पुलिस के निरंतर प्रयास से अपराधों का ग्राफ घटा है। इससे पहले सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नसरापुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिला विकास अधिकारी एनबी सविता, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा समेत कई विभागों के अफसर व महिलाएं मौजूद रहीं।

माटी के बर्तनों की सराहना
यूपी दिवस के मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, वन समेत 10 से अधिक विभागों ने स्टाल लगाए थे। मुख्य अतिथि कैलाश राजपूत और प्रशासनिक अफसरों ने प्रदर्शनी देखी। एक जिला, एक उत्पाद के तहत माटी कला से बने बर्तनों की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed