फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dhanateras par jevaron ke saath-saath sikkon kee badhee maang

धनतेरस पर जेवरों के साथ-साथ सिक्कों की बढ़ी मांग

Thu, 12 Nov 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
dhanateras par jevaron ke saath-saath sikkon kee badhee maang
सराफा दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। धनतेरस और दीपावली को लेकर खरीदारी जोरों पर है। सराफा बाजार में धनतेरस को लेकर बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। जेवरों के साथ-साथ सोने और चांदी के सिक्कों की खूब मांग है। लोग गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति ऑर्डर देकर भी मंगा रहे हैं। कोरोना काल में बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सराफा कारोबारी आनंद कुशवाहा ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से लोग कम वजन वाले आभूषण खरीद रहे हैं। इस बार उनके पास 750 से लेकर 50 हजार के तक चांदी के सिक्के हैं। अशोक और रानी विक्टोरिया वाले सिक्कों की खूब बिक्री हो रही है। चांदी के सिक्कों की अपेक्षा सोने के सिक्कों की मांग कुछ कम है। सराफा कारोबारी चंद्र प्रकाश उर्फ ललैया ने बताया कि धनतेरस पर्व पर लोग ऑर्डर देकर चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति भी मंगवा रहे हैं। इस बार आलू अच्छे भाव में बिकने के कारण किसान जमकर खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

चांदी के सिक्कों की सबसे अधिक मांग
शहर के सराफा कारोबारी कुंवर सिसौदिया ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर चांदी के सिक्कों की सबसे अधिक मांग है। कई ग्राहक हर साल सिक्के खरीदकर ले जाते हैं। इस बार भी यह लोग सिक्के खरीदने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के जेवरों की ज्यादा होगी खरीदारी
सराफा कारोबारी अनिल वर्मा ने बताया कि बाजार में कोरोना काल का भी असर है। इस बार दीपावली और धनतेरस पर सोने की अपेक्षा चांदी के सिक्कों, बर्तन और जेवरों की अधिक खरीदारी होने की उम्मीद है। फिलहाल बिक्री ठीक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed