फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dewan accused of demolishing construction with JCB

Kannauj News: दीवान पर जेसीबी से निर्माण ढहाने का आरोप

Tue, 03 Dec 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dewan accused of demolishing construction with JCB
कन्नौज। गाजीपुरर्वा निवासी सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी संजीव कुमार ने सोमवार को एसपी अमित कुमार आनंद को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि गांव मतौली निवासी साधना दीक्षित से 12 अक्तूबर 2022 को प्लाट का बैनामा कराया था। प्लाट पर निर्माण के दौरान दीवान मौके पर आया और प्लाट का दूसरा बैनामा सरिता के नाम से दिखाकर काम रुकवा दिया। दीवान ने बताया कि वह एक प्रशासनिक अधिकारी का गनर है। उसने जेसीबी से निर्माण गिराने की धमकी देकर जान से मारने की बात कही। एक दिसंबर को दीवान 25 साथियों के साथ जेसीबी लेकर प्लाट पर पहुंचा। वहां उसने जेसीबी से निर्माण गिरवा दिया। इससे डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने पूरे मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, यदि गनर दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed