फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Devendra's dead body will be useful for students

Kannauj News: छात्रों के काम आएगा देवेंद्र का शव

Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Devendra's dead body will be useful for students
कन्नौज। तिर्वा मेडिकल काॅलेज के इतिहास में शनिवार को पहली बार देहदान हुआ। साकेत नगर कानपुर निवासी देवेंद्र प्रकाश गुप्त (92) का पार्थिव शरीर कॉलेज को सौंपा गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पार्थिव शरीर को हासिल कर लिया है।
विज्ञापन



कानपुर से प्रदेश भर में संचालित युग दधीचि देहदान अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने बताया कि शनिवार सुबह डब्लू वन साकेत नगर कानपुर निवासी देवेंद्र प्रकाश गुप्त का निधन होने पर पुत्र विनोद गुप्त ने अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को फोन कर सूचना देकर देहदान कराने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने पति से विमर्श कर देह को तिर्वा मेडिकल कॉलेज को दान करने का निश्चय किया। शाम साढ़े पांच बजे एंबुलेंस से देह लेकर चले और शाम साढ़े सात बजे मेडिकल कॉलेज पहुंच कर एनाटॉमी हेड डाॅ. मंजुला सिंह को सम्मान सहित पहली पार्थिव देह समर्पित की। बुजुर्ग देवेंद्र प्रकाश एक महाविद्यालय से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्होंने वर्ष 2007 में देहदान का संकल्प लिया था। प्राचार्य डॉ सीपी पाल ने देहदान कराने के लिए संस्थान का आभार जताया है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के लिए मानव शरीर की जरूरत है। देहदान से उन्हें इसमें आसानी होगी। छात्र बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
विज्ञापन


साकेत नगर के गुप्ता परिवार से यह तीसरा देहदान है। इससे पूर्व जून 2007 में इनकी पत्नी तपेश्वरी देवी, फरवरी 2010 में बेटी ऊषा देवी और शनिवार को देवेंद्र प्रकाश के देहदान ने गुप्ता परिवार को अमर कीर्ति प्रदान की है। कानपुर से देह समर्पण के समय पुत्र विनोद गुप्त, पुत्र वधू गायत्री गुप्त, पौत्री रुचिका गुप्ता के साथ देहदान अभियान के वरिष्ठ संरक्षक पं. शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू ने पूजन एवं मंत्रपाठ करते हुए देह को विदा किया। इस दौरान कन्नौज देहदान प्रभारी पं. विनय दुबे दीपक और तिर्वा प्रभारी पं. त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed