फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Despite the ban, overloaded vehicles are passing through Kataiya bridge

Kannauj News: प्रतिबंध के बावजूद कटैया पुल से निकल रहे ओवरलोड वाहन

Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, overloaded vehicles are passing through Kataiya bridge
इंदरगढ़। निचली गंग नहर पर बना कटैया पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है, इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। जबकि पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित है, जिसका साइनबोर्ड भी लगा है। फिर भी पुलिसकर्मियों के सामने भी ओवरलोड ट्रकों व ट्रैक्टरों का आवागमन जारी है, जिससे पुल की हालत और भी खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है। गांव निवासी समाजवादी पार्टी के नेता सुरजीत पाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में सपा नेता ने दावा किया है कि प्रतिबंध के बावजूद पुल से ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। जबकि वाहनों को रोकने क़े लिए पुल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद वाहनों का निकलना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा जान बूझकर बरती जा रही लापरवाही का नतीजा है। सपा नेता ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर पुल की मरम्मत कराई जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुल पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोकी जाए। जिसकी मिलीभगत से प्रतिबंधित वाहन गुजर रहे हैं, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। पुल की कमजोर स्थिति के कारण दोपहिया और पैदल चलने वालों को भी खतरा बना रहता है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। नहर विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यमणि सिंह ने बताया कि शीघ्र की नया पुल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed