फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Despite the ban, heavy vehicles are still crossing the Kataiya bridge.

Kannauj News: प्रतिबंध के बाद भी कटैया पुल से गुजर रहे भारी वाहन

Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, heavy vehicles are still crossing the Kataiya bridge.
इंदरगढ़। कटैया गांव के पास से निचली गंग नहर पर बना पुल जर्जर हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करते हुए प्रवेश वर्जित होने संबंधी बोर्ड भी लगाए। इसके बावजूद भारी वाहन गुजर रहे हैं। रविवार सुबह मौरंग खाली कर बिधूना की ओर जा रहा ट्राला कटैया पुल से गुजरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सकरे पुल के कारण ट्राला मुड़ नहीं सका और अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


कटैया पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध न लगने पर विभाग ने पुल पर दीवार खड़ी कर दी थी पर ग्रामीणों के विरोध के बाद दीवार को तोड़ दिया गया। दीवार टूटते ही दोबारा भारी वाहनाें का आवागमन शुरू हो गया है। इसी क्रम में सुबह ट्राला के अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। क्रेन के सहारे ट्राला को कटैया पुल से हटवाया गया। गांव निवासी अर्जुन सिंह ने भारी वाहनों पर सख्ती से रोक नहीं लग रही है और न ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम उठाए होते हादसों की आशंका से बचा जा सकता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कराया जाए और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए। साथ ही, पुल की जल्द से जल्द मरम्मत या नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि कटैया पुल पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। ट्राले के हादसे की जानकारी नहीं है। एडीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि कटैया पुल से भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया है। सख्ती से भारी वाहनों का आवागमन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed