{"_id":"615b44e88ebc3e334a5ec47e","slug":"dengue-to-five-patients-admitted-to-a-hundred-bed-hospital-kannauj-news-knp6563103163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शय्या अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शय्या अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों को डेंगू
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज को दवा लगाते स्वास्थ्य कर्मी अमित सिंह।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों की खून की जांच में पांच डेंगू पॉजिटिव मिले। छह मरीज टाइफाइड से ग्रसित थे। मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
कस्बे में संक्रामक रोगों का प्रकोप है। घर-घर बुखार के मरीज हैं। सौ शय्या अस्पताल में डॉ. जय विजय तिवारी ने वार्डों में निरीक्षण के दौरान मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए। लैब टेक्नीशियन दीपक बाबू पाल, सपना यादव की टीम ने अस्पताल की इमरजेंसी, वीआईपी, गायनी, इंडोर (जनरल) व प्राइवेट वार्ड में भर्ती 36 मरीजों के खून के सैंपल लेकर पैथोलॉजी में जांच के लिए भेजे। डेंगू कार्ड से हुई जांच में आर्यन (12), महाराम (36), कमलेश दीक्षित (55), वीरपाल (57), मांसी (12) का (नॉन स्ट्रक्चलर प्रोटीन-1) एनएस वन पॉजिटिव निकला। इन मरीजों में डेंगू के लक्षण होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा विडॉल जांच में छह मरीज टाइफाइड से ग्रसित मिले। मलेरिया के लक्षण किसी भी मरीज में नहीं मिले हैं। डेंगू और टाइफाइड से ग्रसित मरीजों का अस्पताल में पहले से ही इलाज चल रहा है।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की रोजाना खून की जांच कराई जाती है। मरीजों का अस्पताल में बेहतर इलाज किया जा रहा है।