फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue knocks, two infected patients found

Kannauj News: डेंगू की दस्तक, दो संक्रमित मरीज मिले

Fri, 30 Aug 2024 04:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue knocks, two infected patients found
कन्नौज। मौसम की करवट के साथ ही डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिले में अभी तक दो मरीज डेंगू से संक्रमित मिले हैं। इसमें एक छिबरामऊ और दूसरा पुलिस लाइन के पास मिला है। डेंगू संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और घरों में दस्तक देकर लार्वा की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिछले साल जिले में डेंगू ने कहर बरपाया था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 472 मरीज डेंगू से संक्रमित हुए थे और किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई थी। अब डेंगू ने एक बार फिर दस्तक दे दी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अभी तक जिले में केवल मेडिकल कॉलेज में ही डेंगू की एलाइजा जांच होती थी, लेकिन अब जिला अस्पताल में भी एलाइजा जांच शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को गठित कर लोगों को जागरूक करने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल में तैयार डेंगू वार्ड
जिला अस्पताल में जून में ही डेंगू वार्ड बना दिया गया था। वार्ड में पलंग पर मच्छरदानी लगा दी गई है और सभी प्रकार की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। अभी तक डेंगू वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पिछले साल से बढ़ी मलेरिया मरीजों की संख्या
जिले में हर साल डेंगू का कहर रहता है, लेकिन मलेरिया के मरीजों की संख्या काफी कम होती है। पिछले साल 13 मलेरिया के केस मिले थे, लेकिन इस बार मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और अभी तक 18 केस मिले चुके हैं। मलेरिया से पीड़ित मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं।

वर्जन--
घर और आसपास रखें साफ-सफाई
घर के अंदर और आसपास पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। डेंगू मरीजों को सामान्य अस्पताल में डेंगू वार्ड में दाखिल करवाया गया है।

-डॉ. विनोद कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed