फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue havoc continues, 26 positives found

डेंगू का कहर जारी, 26 पॉजिटिव मिले

Sat, 02 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue havoc continues, 26 positives found
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। इसके चलते जिला अस्पताल फुल हो चुका है। भर्ती मरीजों के रेफर या ठीक होकर घर जाने पर नए को जगह मिल रही है। अधिकतर मरीजों को इमरजेंसी में उपचार देकर घर में दवा लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एलाइजा जांच में 23, जिला अस्पताल में किट से जांच में डेंगू के तीन केस निकले। इसी तरह जिला अस्पताल में 52 की मलेरिया की जांच की गई। इसमें तीन मरीज निकले। जिले के करीब 50 से अधिक गांवों में डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर फैला है। स्वास्थ्य टीम कैंप लगाकर उपचार दे रही है।
विज्ञापन

डेंगू के नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश शुक्ला ने बताया कि वह गांवों और शहर पर नजर रखे हैं। डेंगू के रोगी मिलने की जानकारी पर टीम को भेज कर जांच के साथ उपचार दिया जा रहा है। वहीं सीएमओ डॉ. विनोद कुमार भी अस्पतालों का भ्रमण कर मरीजों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं। डॉक्टरों को नियमित अस्पताल पहुंच कर मरीजों को उपचार देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल और सौ शय्या अस्पताल पहुंच कर सीएमओ ने हकीकत जांची थी। इस दौरान कुछ डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे थे। इन्हें बैठने के निर्देश दिए गए। सीएमएस से कहा गया था कि वह ओपीडी में पहुंच कर डॉक्टरों की जानकारी लेते रहें। इससे किसी भी मरीज को दिक्कत न हो। अस्पतालों में बेड फुल होने पर अलग कमरों में बेड डालकर मरीजों को उपचार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed